Proton Drive आपकी फ़ाइलों और फ़ोटो के लिए निजी और सुरक्षित स्टोरेज प्रदान करता है। Proton Drive के साथ आप महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को सुरक्षित रख सकते हैं, यादगार पलों का ऑटोमैटिक रूप से बैकअप ले सकते हैं और सभी डिवाइस पर अपनी सामग्री को एक्सेस कर सकते हैं। सभी Proton Drive खातों में 5 जीबी मुफ्त स्टोरेज मिलता है और आप किसी भी समय 1 टीबी तक स्टोरेज के लिए अपग्रेड कर सकते हैं।
10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसेमंद, Proton Drive आपको एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया हुआ वॉल्ट (तिजोरी) देता है, जहाँ केवल आप—और जिन्हें आप चुनते हैं—ही अपनी फ़ाइलों और फ़ोटो को एक्सेस कर सकते हैं।
Proton Drive की खासियतें:
- सुरक्षित स्टोरेज
- बिना किसी फ़ाइल साइज़ की सीमा के 5 जीबी मुफ्त एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज प्राप्त करें।
- पासवर्ड और समय खत्म होने की सेटिंग्स वाले सुरक्षित लिंक का उपयोग करके सामग्री शेयर करें।
- अपनी फ़ाइलों और फ़ोटो को PIN या बायोमेट्रिक सुरक्षा के साथ सुरक्षित रखें।
- डिवाइस खो जाने या क्षतिग्रस्त हो जाने पर भी महत्वपूर्ण फ़ाइलों और फ़ोटो को एक्सेस करें।
इस्तेमाल में आसान
- फ़ोटो और वीडियो का उनकी मूल गुणवत्ता में ऑटोमैटिक बैकअप लें।
- अपनी यादों को सुरक्षित रूप से एल्बम में व्यवस्थित करें।
- ऐप के भीतर अपनी व्यक्तिगत फ़ाइलों का नाम बदलें, उन्हें मूव करें और मिटा दें।
- अपनी महत्वपूर्ण फ़ाइलों और यादों को देखें – ऑफ़लाइन होने पर भी।
- संस्करण इतिहास के साथ फ़ाइलों को रीस्टोर करें।
उन्नत निजता
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ निजी रहें – Proton भी आपकी सामग्री को नहीं देख सकता है।
- फ़ाइल नाम, साइज़ और संशोधन तिथियों सहित अपने मेटाडाटा को सुरक्षित रखें।
- दुनिया के सबसे मजबूत स्विट्ज़रलैंड के निजता कानूनों के साथ अपनी सामग्री की सुरक्षा करें।
- हमारे ओपन-सोर्स कोड पर भरोसा रखें जो सार्वजनिक है और विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित है।
Proton Drive के साथ अपनी व्यक्तिगत फ़ाइलों, फ़ोटो और वीडियो के लिए 5 जीबी तक मुफ्त स्टोरेज सुरक्षित करें.
Proton Drive के बारे में अधिक जानने के लिए proton.me/drive पर जाएं
फ़ाइलों/फ़ोटो का बैकअप लें, सुरक्षित रखें और कहीं भी एक्सेस करें।
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
27 अग॰ 2026